Somnath Ke Yoddha: Chol Ke Sher - A Historical Fiction by Amish
- Free shipping on orders above ₹499.
स्थान वही होगा, जो वे चुनेंगे।
समय वही होगा, जो वे तय करेंगे।
लेकिन भारतीय अपना प्रतिशोध लेकर रहेंगे।
1025 ईस्वी, भारत।
महमूद ग़ज़नी को विश्वास है कि उसने भारत की आत्मा को कुचल दिया है—सोमनाथ मंदिर में शिवलिंग खंडित पड़ा है और हज़ारों लोग मारे जा चुके हैं।
लेकिन विनाश की उस राख के बीच एक शपथ ली जाती है।
पाँच लोग—एक तमिल योद्धा, एक गुजराती व्यापारी, भगवान अयप्पा का एक भक्त, मालवा का एक विद्वान-सम्राट और पृथ्वी के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति, सम्राट राजेंद्र चोल—एक ऐसे दुर्गम अभियान पर निकलने का संकल्प लेते हैं, जिसका उद्देश्य आक्रमणकारी के साम्राज्य के हृदय पर प्रहार करना है।
चोल साम्राज्य की भव्यता से लेकर ग़ज़नी के रक्तरंजित दरबार के अंधेरे गलियारों तक, ‘सोमनाथ के योद्धा’ एक उग्र प्रतिशोध की रोमांचकारी गाथा है।
यह पीड़ा से जन्मी एकता की कहानी है, निराशा से उपजे साहस की कहानी है और उस प्रतिशोध की कहानी है, जो अंततः धर्म का रूप ले लेता है।
Pickup currently not available
Frequently Bought Together
Recommended products for this item
You can get your product within 4-7 days when you order today.
Book Details
- Publisher
- Harper Hindi
- ISBN
- 9789373073590