Bougainvillea Ka Dukh + Pandubbiyan + Kaun Jaat Ho Bhai + Panchiyon Ka Sardar – Combo Book Set of 4

Bougainvillea Ka Dukh + Pandubbiyan + Kaun Jaat Ho Bhai + Panchiyon Ka Sardar – Combo Book Set of 4

Sale price  Rs. 645.40 Regular price  Rs. 922.00 Save 30%
Skip to product information
Bougainvillea Ka Dukh + Pandubbiyan + Kaun Jaat Ho Bhai + Panchiyon Ka Sardar – Combo Book Set of 4

Bougainvillea Ka Dukh + Pandubbiyan + Kaun Jaat Ho Bhai + Panchiyon Ka Sardar – Combo Book Set of 4

Sale price  Rs. 645.40 Regular price  Rs. 922.00 Save 30%
In Stock
Available offers
  • Free shipping on orders above ₹499.

Bougainvillea Ka Dukh - "बोगनवेलिया का दुःख" प्रेम और उसके विविध रूपों पर लिखा गया एक गहन काव्य-संग्रह है। लेखिका ईप्सित पांडेय प्रेम को केवल आकर्षण या वियोग की क्षणिक भावनाओं तक सीमित नहीं मानतीं, बल्कि उसे हृदय और आत्मा के बीच का एक शाश्वत संवाद मानती हैं। इस पुस्तक की कविताएँ एक मौन प्रेम-पत्र की तरह हैं—जहाँ प्रेम मिलन की उजली किरणों में भी है और बिछोह की काली स्याही में भी। यह संग्रह आपको अपने भीतर झाँकने का आमंत्रण देता है—अपने प्रेम, अपने संबंधों और अपनी संवेदनाओं को नए दृष्टिकोण से देखने के लिए। हर कविता आपको यह याद दिलाएगी कि प्रेम केवल कवि का अनुभव नहीं है, बल्कि आपका भी है—माँ, पिता, प्रेयसी, प्रेमी, भाई-बहन, मित्र और यहाँ तक कि प्रकृति से भी। यही कारण है कि यह पुस्तक सिर्फ कवि की यात्रा नहीं, बल्कि पाठक की भी यात्रा बन जाती है। "बोगनवेलिया का दुःख" प्रेम, पीड़ा और स्वीकृति का एक पुष्पगुच्छ है— एक दर्पण, जिसमें हर पाठक अपना ही हृदय प्रतिबिंबित देख सकता है।

Pandubbiyan - पनडुब्बियाँ – एक अनदेखी गहराई से उभरती कविताएँ देवेन्द्र अहिरवार की कविताएँ किसी स्वाभाविक नदी की तरह हैं—अपनी राह खुद बनाती, अविरल बहती हुई। उनकी रचनाएँ मानवीय समाज की विषमताओं और विभाजनों के विरुद्ध उठी हुई कोमल, लेकिन दृढ़ मुट्ठियों जैसी हैं। चाहे वह प्रेम हो या विरह, अन्याय हो या विद्रोह, उनकी कविताएँ जीवन के हर रंग को सहजता से समेटती हैं। ‘पनडुब्बियाँ’ सिर्फ़ कविता संग्रह नहीं, बल्कि एक यात्रा है—जो विचारों को आंदोलित करती है, संवेदनाओं को गहराई से छूती है और आपको भीतर तक झकझोरने की ताकत रखती है। क्या आप तैयार हैं इस गहराई में डुबकी लगाने के लिए?

Kaun Jaat Ho Bhai - इन सभी कविताओं में आए समकालीन सामाजिक-राजनैतिक-आर्थिक- सांस्कृतिक विमर्श, बहस, संघर्ष और दलित-बहुजन चेतना को आसानी से देखा जा सकता है । बच्चा लाल ‘उन्मेष’ के संग्रह में शामिल तमाम कविताएँ समाज में फैली असमानता, उत्पीड़न, शोषण, दमन को वर्गीय और जातीय दोनों आधार पर चिह्नित करती हैं और उन पर कड़ा प्रहार करती हैं। एक तरफ़ ये कविताएँ मनुवाद पर आधारित ब्राह्मणवाद की पोल खोलती हैं तो दूसरी ओर दलितों, मज़दूरों, किसानों, स्त्रियों पर होने वाले ज़ुल्म और शोषण की मुख़ालिफ़त करते हुए उनके पक्ष में मज़बूती से खड़े होकर अपनी आवाज़ बुलंद करती हैं। भाषा की दृष्टि से कविताएँ बेहद सरल, पठनीय और दिल को छू जाने वाली हैं। कविता में व्यंग्यात्मक शैली कविता को और पठनीय और वैचारिक बना देती है । -अनिता भारती बच्चा लाल ‘उन्मेष’ की कविता पर पाबंदी ज़रूरी है। यह हमारे शिष्ट आस्वाद पर चोट करती है । यह उस लोकतांत्रिक सहमति को ख़ारिज़ करती है, जिसके नाम पर पिछड़ों और दलितों की राजनीति की जाती है। और सबसे ख़तरनाक बात यह दलितों को याद दिलाती है कि उन्होंने क्या-क्या झेला है और किनके हाथों झेला है । जिस समय इस देश की अदालत सुझाव देती है कि दलित शब्द का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, उस समय यह दलित संज्ञा एक चुनौती की तरह हमारे सामने आती है। सोशल मीडिया ऐसी चुनौतियों से निबटने का तरीक़ा जानता है। लेकिन वह यह नहीं जानता कि पाबंदियाँ रचनाओं को अतिरिक्त शोहरत दे देती हैं, कि सच्चाइयाँ फिर भी बाहर निकलने का रास्ता तलाश लेती हैं। - प्रियदर्शन

Panchiyon Ka Sardar - संदीप द्विवेदी हिन्दी के चर्चित मोटिवेशनल कवि हैं, जिनकी कविताएँ न केवल प्रेरित करती हैं, बल्कि भीतर छुपी हुई हिम्मत को जगाने का काम भी करती हैं। ‘पंछियों का सरदार’ उनके चुनिंदा और श्रेष्ठ प्रेरक कविताओं का एक सशक्त संग्रह है, जो संघर्ष, आत्मविश्वास और हार न मानने की भावना को केंद्र में रखता है। इस संग्रह का शीर्षक पात्र ‘पंछियों का सरदार’ एक प्रतीक है-साहस, नेतृत्व और अडिग संकल्प का। वह जंगल के सभी पंछियों का मुखिया है, जो किसी भी चुनौती से डरता नहीं, बल्कि उसे स्वीकार करता है और डटकर सामना करता है। गिरकर फिर उठना, हालात से लड़ना और अंत तक उम्मीद न छोड़ना-उसका स्वभाव है। यह पूरी पुस्तक उसी दृष्टिकोण को पाठक के भीतर जगाने का प्रयास करती है। जीवन में जब चुनौतियाँ रास्ता रोकें, जब असफलता मन तोड़ने लगे, तब ये कविताएँ एक आंतरिक आवाज़ बनकर कहती हैं-डरो मत, डटे रहो, उड़ान भरो। ‘पंछियों का सरदार’ सिर्फ एक कविता या पात्र नहीं, बल्कि एक सोच है-जो पाठक के भीतर भी अपने जैसा साहस, आत्मविश्वास और नेतृत्व का भाव भर दे। यदि आप कविता में प्रेरणा ढूँढते हैं, अगर आप गिरकर उठने की ताक़त चाहते हैं, या जीवन को नए नज़रिये से देखना चाहते हैं-तो यह पुस्तक आपके लिए है।

View store information

Bougainvillea Ka Dukh + Pandubbiyan + Kaun Jaat Ho Bhai + Panchiyon Ka Sardar – Combo Book Set of 4

Frequently Bought Together

Recommended products for this item

Bundle Total Rs. 645.40

Book Details

Publisher
Combo
ISBN
Diwali_Combo_14
Year
2026
Format
Paperback
Pages
520
Language
Hindi
100% Original Books Every title is sourced from trusted publishers.
Secure Checkout Safe payment and protected order processing.
Fast Delivery Reliable shipping across India with order updates.
Reader Support Helpful support for book queries and order assistance.

More by this author

Ipsit Pandey, Devendra Ahirwar, Bachcha Lal Unmesh & Sandeep Dwivedi

View all

You may also like

Explore publisher

More from Combo

View all

No other books from this publisher were found.