The Kite Runner (Hindi)
- Free shipping on orders above ₹499.
"अफ़ग़ानिस्तान, 1975: बारह बरस का आमिर अपने इलाक़े में होने वाले पतंगबाज़ी के मुक़ाबले को हर कीमत पर जीतने के लिए कमर कसे हुए है और उसके वफ़ादार दोस्त हसन ने इसमें उसकी मदद करने का वादा किया है। मगर उन दोनों में से किसी को भी नहीं पता था कि मुक़ाबले के ठीक बाद हसन के साथ कुछ ऐसा हादसा होने वाला था, जिससे उन दोनों की दोस्ती और ज़िन्दगी पर हमेशा-हमेशा के लिए ग्रहण लग जाने वाला था। फिर अफ़ग़ानिस्तान पर रूसियों का हमला होता है, जिसके चलते आमिर और उसके बाबा को अफ़ग़ानिस्तान छोड़कर भागना पड़ता है और आख़िरकार वे अमेरिका में शरण लेते हैं। वहाँ आमिर एक नई और ख़ुशहाल ज़िन्दगी की शुरुआत कर चुका होता है कि तभी एक दिन उसके पास एक फ़ोन आता है, जो उसे तालिबान-शासित अफ़ग़ानिस्तान लौटकर एक ऐसी चीज़ की तलाश के लिए मजबूर कर देता है, जो उसे उसकी इस नई दुनिया में रहते हुए हासिल नहीं हो सकती थी: अपने गुनाहों से निजात। फिर एक बार अच्छा बनने का मौक़ा। ‘दिल निचोड़ देने वाली... भावनात्मक रूप से तोड़ देने वाली, मगर अच्छा और सच्चा बनने के लिए प्रेरित करने वाली’ - ऑब्ज़र्बर ‘हुसैनी सचमुच किस्सा-गोई के फ़न में माहिर हैं... वह आपके दिल के हरेक तार को छेड़कर उसे बज उठने के लिए मजबूर करने से डरते नहीं हैं’ - द टाइम्स ‘कोमल भावनाओं और कठोर सच्चाई से सामना कराती दास्तान’ - डेली मेल "
Pickup currently not available
Frequently Bought Together
Recommended products for this item
You can get your product within 4-7 days when you order today.
Book Details
- Publisher
- SANAGE PUBLISHING HOUSE LLP
- ISBN
- 9789362055019
- Format
- Paperback
- Language
- Hindi