{"product_id":"8126710101","title":"Chhoti Darbi Aur Narbada","description":"\u003cp\u003e\u003cspan\u003eइस पुस्तक में दक्षिण राजस्थान के वन क्षेत्र की अनुसूचित जाति, जनजाति की निन्यानबे फ़ीसद निरक्षर महिलाओं के घर से बाहर निकलने और महिला मंडल बनाने के द्वन्द्व, साहस और हाथ में आर्थिक ताक़त आ जाने के साथ ही उनके भीतर अपने अस्तित्व के अहसास का विवरण है।\u003c\/span\u003e\u003cbr\u003e\u003cbr\u003e\u003cspan\u003eगाँव में पानी की ज़रूरत को पूरा करने के लिए इन महिलाओं की पहल, उनके काम और उस काम में उनके व्यापक सामाजिक, परिवेशगत व पर्यावरणीय नज़रिए का विश्लेषण भी इस पुस्तक में किया गया है।\u003c\/span\u003e\u003cbr\u003e\u003cbr\u003e\u003cspan\u003eपर्यावरण और स्त्री-विषयों पर लगातार नज़र रखनेवाली पत्रकार नीलम गुप्ता ने इस पुस्तक में यह बताने की कोशिश की है कि पानी के लिए काम करते हुए समाज में धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की अवधारणा लगातार कभी पृष्ठभूमि में, तो कभी प्रत्यक्ष काम करती रहती है। दूसरा, यह काम वह बिसरा दिया गया काम है जो कभी यहाँ की सामाजिक व्यवस्था में वैयक्तिक व सामाजिक स्तर पर जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा होता था।\u003c\/span\u003e\u003cbr\u003e\u003cbr\u003e\u003cspan\u003eअन्तिम दो अध्यायों में गाँव में पानी आने से कैसे महिलाओं का जीवन बदला, कैसे उनका निजी, पारिवारिक व सामाजिक जीवन सुखद हुआ, इसका वर्णन किया गया है।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Rajkamal Prakashan","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":49911002923250,"sku":"8126710101","price":87.5,"currency_code":"INR","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0842\/6881\/0482\/files\/ChhotiDarbiAurNarbada.webp?v=1791017510","url":"https:\/\/booksbunnii.com\/products\/8126710101","provider":"BOOKS BUNNII","version":"1.0","type":"link"}